- Hindi News
- प्रदर्शन कर महिलाओं ने मांगी सीमंेट की सड़क
प्रदर्शन कर महिलाओं ने मांगी सीमंेट की सड़क
खराब सड़क से गुजरना मुश्किल
गंजबासौदा|नगर केवार्ड क्रमांक 15 स्थित बायपास रोड पर नामदेव कालोनी में सीसी निर्माण होने से परेशान महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बाद में महिलाओं ने विधायक निशंक जैन को ज्ञापन सौंपकर मार्ग निर्माण की मांग की
अनुराधा ,गुड्डी बाई ,पूनम ,शीलाबाई ,तारादेवी का कहना था कि गली में सड़क होने के कारण बारिश के समय पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। गली में जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। इस कारण बारिश का पूरा पानी घरों में भर जाता है ऐसी स्थिति में मजबूरन वार्डवासियों को बारिश के मौसम में अपने घर छोड़कर किराए के मकानों में रहना पड़ता है। सरिता देवी ,राजबाई ,रानी शर्मा ,प्रभाबाई ने बताया कि मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कई बार वार्ड पार्षद सहित नगरपालिका सीएमओ से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे वार्डवासी परेशान है वार्डवासियों का कहना है कि यदि आगामी नगर पालिका चुनाव तक मार्ग निर्माण की मांग नही मानी गई तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे