पौधरोपण किया
पौधरोपण किया
गंजबासौदा| जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय में मंगलवार दोपहर अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं प्रोफेसरों द्वारा ओजोन परत से संबंधित जानकारी देते हुए प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान विश्व प्रकृति निधि द्वारा गठित नेचर क्लब के सदस्यों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पीसी जैन ने विस्तार से ओजोन परत के बारे में बताया। इस मौके पर प्राचार्य अनिल जैन ,प्रो.लक्ष्मीनारायण शुक्ल ,डा.अर्चना जैन ,मंजुला जैन, निर्मला जैन,प्रो. मंजूलता छीपा ,प्रो.सत्यम शर्मा ,प्रो.सुनील कुमार जैन ,रामलाल कुशवाह ,योगेश कुमार शिल्पकार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थी।