- Hindi News
- नहीं हो रहा टीकाकरण, ग्रामीणों ने की शिकायत
नहीं हो रहा टीकाकरण, ग्रामीणों ने की शिकायत
नहीं हो रहा टीकाकरण, ग्रामीणों ने की शिकायत
गंजबासौदा| ग्रामभिलाय मेें पिछले पांच महीने से टीकाकरण नही किया जा रहा है। इसकी शिकायत मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर एसडीएम ओपी श्रीवास्तव से की। ग्रामीणों का कहना है कि नवजात बच्चों को रोगो से बचाने के लिए जो टीके लगाए जाते हैं वे पिछले पांच महीने से नही लगाए जा रहे हैं और ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। शिकायत करने वालों में श्यामलाल ,घनश्याम,चंद्रभान सिंह ,रवि सहरिया ,कमलसिंह ,फूल सिंह ,तखतसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।