बालिका की डूबने से मौत
बालिका की डूबने से मौत
गंजबासौदा| त्योंदातहसील के नया गांव में मंगलवार को 12 वर्षीय महक लोधी की पानी भरे गड्ढे में डूबने से सुबह 10 बजे मौत हो गई। महालक्ष्मी पर्व के कारण ग्राम की महिलाएं नहाने गई थीं। उनके साथ बालिका भी थी। नहाते समय वह पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गई। त्योंदा पुलिस ने मर्ग कायम किया है।