पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 32 की जरूरत, 7 के भरोसे पढ़ाई

32 की जरूरत, 7 के भरोसे पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठऔर शामगढ़ में मॉडल स्कूलों में 16-16 शिक्षकों की जरूरत है। लेकिन वर्तमान में दोनों स्कूलों में मिलाकर केवल 7 शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई चल रही है। चार साल बाद भी भवन की सौगात नहीं मिल पाई।

गरोठ और भानपुरा में 2010 में मॉडल स्कूल स्वीकृत हुए। दाेनों स्कूलों में 16-16 शिक्षकों की भर्ती होना थी। स्थिति यह है कि अब तक गरोठ में तीन और भानपुरा में चार शिक्षक के भराेसे पढ़ाई चल रही है। दोनों स्कूलों में मिलाकर 503 विद्यार्थी हैं। शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

यहहोना था मॉडल स्कूल में

मॉडलस्कूलों के लिए जिले में गरोठ एवं भानपुरा का ही चयन किया गया। दाेनों जगह स्कूल भवन निर्माण के लिए साढ़े तीन-तीन कराेड़ रुपए स्वीकृत हुए। जमीन भी शासन ने उपब्लध करा दी। बालिकाओं के लिए 60-60 लाख रुपए की लागत से हॉस्टल बनना थे।

4साल बाद भी भवन अधूरेे

चारसाल बाद भी दोनों जगह भवन का काम अधूरा है। स्थिति यह है कि अगले साल भी इनमें बैठने की व्यवस्था शुरू होने की संभावना कम ही है। ठेकेदार संजय शर्मा ने बताया काम तेजी से चल रहा है। हमें जो अवधि मिली है उसके आधार पर काम पूरा कर दिया जाएगा।

गरोठ में मॉडल स्कूल का भवन अधूरा है।

उत्कृष्ट स्कूल में शिक्षकों की स्थिति



मॉडल स्कूलों में शिक्षक



मैंने पूछा नहीं

^मॉडलस्कूल की निर्माण एजेंसी से मेरी स्कूल निर्माण की दिशा में बात नहीं हुई। यहां भवन की कमी है। उन्हें जल्दी भवन तैयार करके देना चाहिए। ओपीपुरोहित, प्राचार्य,उत्कृष्ट विद्यालय गरोठ

निरीक्षणकिया है

^मॉडलस्कूल के भवन का हाल ही में निरीक्षण किया है। निर्माण एजेंसी ने जुलाई 2015 तक भवन निर्माण पूरा करने को कहा है। भवन की आवश्यकता तो है। डॉ.पी के भट्ट, प्राचार्य,उत्कृष्ट विद्यालय भानपुरा

एग्रीमेंटफरवरी का

^दोनोंस्कूलों को पूरा करने के लिए फरवरी 2015 तक का एग्रीमेंट है। काम तेजी से चलवा रहे हैं। प्रयास यह समय पर काम पूरा हो। जीएसभूरिया, एसडीओपीआईयू

मॉडल स्कूल में विद्यार्थी की संख्या पर एक नजर