आज से शक्ति की आराधना, गरबों की धूम
स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर बनाया मंच
शहरका प्रमुख महोत्सव अाजाद चौक पर जय भवान ग्रुप करेगा। ग्रुप चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया नवरात्रि महोत्सव की घटस्थापना गुरुवार शाम 7 बजे होगी। इस बार स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर आकर्षक मंच बनाया है। मंच पर 13 फीट ऊंची शेर पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना होगी। रोज बनारस के गंगा पूजन की तर्ज पर होने वाली माता की आरती आकर्षण रहेगी।
गरोठ | गरोठ-भानपुरारोड पर 20 किलोमीटर दूर दूधाखेड़ी में केसर माताजी का मंदिर है। इसका इतिहास 12वीं शताब्दी का है। बताया जाता है कि यहां उत्तर भारत से आने वाले राव दूधा ने वर्तमान में डूब चूके मोड़ी स्थित माताजी के मंदिर से ज्योत लाकर स्थापना की थी। 13वीं शताब्दी में खड़ावदा के पास स्थित मलकाना के नाथ संप्रदाय के लोगों ने भी मंदिर का निर्माण कराया। 18वीं शताब्दी में भी मंदिर निर्माण की दिशा में काम हुए। मंदिर में कदम रखते ही बीमारियां दूर हो जाती हैं। शरीर के अंगों में खराबी हो या पैरालिसिस अटैक। माता के दर्शन से ठीक हो जाते हैंं।
कैसेपहुंचे- यहांपहुंचने के लिए शामगढ़, सुवासरा, गरोठ एवं भानुपरा से बस व्यवस्था हर आधे घंटे में उपलब्ध है।
पौराणिकमहत्व- मान्यताहै मंदिर के पास पहाड़ से हर दिन शेर आता था। शेर का एक नाम भी केसर था। इसके चलते माताजी का नाम केसर माता रखा है। नाथ संप्रदाय के लोगों ने क्षेत्र की रक्षा के लिए माता का यहां अवतरण माना है।
नवरात्रि विशेष : दूधाखेड़ी माता के मंदिर में कदम रखते ही दूर हो जाती हैं सारी बीमारियां
डीजे की धुन पर ले गए प्रतिमाएं
गरोठ | क्षेत्रमें बुधवार को दिनभर माता की मूर्ति ले जाने का क्रम चला। श्रद्धालु की धुन पर नाचते-गाते मां की मूर्तियां घटस्थापना के लिए ले गए। इससे पहले माता की आरती की गई। इसके बाद गुलाल उड़ाते और गरबा करते नगर में शोभायात्रा निकाली। नगर में गरबा पंडाल सज गए हैं। शहीद चौक पर पोरवाल युवा मंच 26वां गरबोत्सव का आयोजन कर रहा है। गुरुवार रात 8 बजे यहां घटस्थापना कर महाआरती की जाएगी। नए बस स्टैंड पर फ्रेंड्स सद्भावना ग्रुप और दुर्गा माता मंदिर में घट स्थापना की जाएगी। क्षेत्र के प्रसिद्ध दूधाखेड़ी माताजी मंदिर में गुरुवार से मेला लगेगा। पहले दिन नगर के श्रद्धालु पैदल मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे मां की प्रात:कालीन आरती में शामिल होंगे। शामगढ़ तहसील क