पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश की विदाई, 1303 फीट ही भरा गांधीसागर बांध

बारिश की विदाई, 1303 फीट ही भरा गांधीसागर बांध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिश की विदाई, 1303 फीट ही भरा गांधीसागर बांध

{बांध में पानी कम होने से बिजली उत्पादन प्रभावित होगा। बांध के बिजली घर में रोज 115 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। वर्तमान में उत्पादन बंद है।

{ जिले के साथ राजस्थान में बांध के पानी से बड़ी मात्रा में सिंचाई का काम होता है। पानी कम होने की स्थित में सिंचाई पूरी तरह बंद हो जाएगी।

{ यहां की मछलियों की मांग दिल्ली-मुंबई के बाजार में खासी है। पानी की कमी के कराण इस उद्योग पर भी विपरित प्रभाव पड़ेगा।

गरोठ | बारिशकी विदाई हो चुकी है। कम बारिश के कारण इस बार गांधीसागर बांध खाली रह गया। बांध के अधिकतम वाटर लेवल 1312 फीट की तुलना में इस बार पानी सिर्फ 1303 का स्तर ही छू पाया। गुरुवार सुबह तक बांध का लेवल 1303.17 फीट था। बांध में पानी की आवक बंद हो गई है। 20 जून से शुरू हुए मानसून सत्र में बांध का वाटर लेवल करीब 6 फीट बढ़ पाया। गांधीसागर जलसंसाधन विभाग के ईई आरके शर्मा का मानना है इंदौर, उज्जैन संभाग में औसत से कम बारिश के कारण यह स्थिति बनी।