पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में लाइसेंस मिले संसाधन

निरीक्षण में लाइसेंस मिले संसाधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यसुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम नगर की मटन एवं चिकन दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने 6 दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें से किसी भी दुकानदार के पास लाइसेंस मिला दुकान में आवश्यक संसाधन। विभाग सभी को नोटिस जारी करेगा।

शाम 4.30 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवप्रतापसिंह, कलमेश जमरे, प्रभुलाल डोडियार नगर की मांस की दुकानों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। बरकाती मटन शॉप, न्यू जनता मटन शॉप, पाकिजा मटन शॉप, मदनी चिकन शॉप एवं घोसी मोहल्ला स्थित मोहम्मद फारूख कुरैशी और मोहम्मद शरीफ की दुकानों पर निरीक्षण किया। कार्रवाई शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान एक भी दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं मिला।

दुकानदारोंने किया विरोध

कार्रवाईके दौरान दुकानदारों ने विरोध किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा और भी दुकानें नगर में चल रही हैं। उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों से विवाद करते दुकानदार।