सीट पर बैठने की बात पर मारपीट
सीट पर बैठने की बात पर मारपीट
गरोठ| बसमें सीट पर बैठने की बात पर दो लोगों ने एक व्यक्ति को पीट दिया। पुलिस ने बताया रविवार सुबह बंशीलाल पिता गमेरजी निवासी सांजलपुर बस में बैठकर जा रहा था। बर्ड़िया इस्तमुरार में ईश्वरसिंह पिता सरदारसिंह और गोविंदसिंह पिता सरदारसिंह बस में चढ़े। उन्होंने बंशीलाल से सीट मांगी। इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।