पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना वारंट मकानों की तलाशी

बिना वारंट मकानों की तलाशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना वारंट मकानों की तलाशी

गरोठ| खजूरीरूंडाके रहवासियों ने रविवार को थाने और एसडीएम कार्यालय में शिकायत की। लोगों ने बताया गांव का चौकीदार पुलिसकर्मी बिना वारंट मकानों की तलाशी ले रहे हैं। गांव के जगदीश गुर्जर के खिलाफ शनिवार को फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का प्रकरण दर्ज किया था। रविवार को पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध किया। टीआई विजय चौधरी ने बताया नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं।

तालाबके पानी से सिंचाई-हिंगोरिया| रतनपिपलिया स्थित तालाब से सिंचाई का मामला सामने आया है। कम बारिश के कारण तालाब में पर्याप्त पानी नहीं आया। बावजूद कुछ लोग सिंचाई कर रहे हैं। नाहरगढ़ पुलिस ने चेतावनी दी है। सब इंस्पेक्टर मुकेशसिंह मौके से मोतीलाल गुर्जर, सालीगराम मालवीय, मांगीलाल, रामप्रसाद पाटीदार के पंप हटाए। मल्हारगढ़ एसडीएम आरपी वर्मा का कहना है तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। वे समझाइश देंगे माने तो कार्रवाई करेंगे।