विहिप ने सौंपा ज्ञापन-
विहिप ने सौंपा ज्ञापन-
गरोठ| रतलाममें हुई गोलीबारी की घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नगर में एक रैली निकालकर एसडीएम वीरसिंह चौहान काे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
रतलाम की घटना के विरोध में सड़क पर उतरे, की नारेबाजी
राठौर समाज ने जताया रोष -घटना के विरोध में राठौर समाज ने रोष जताया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राठौर समाज ने पूर्व नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के साथ ज्ञापन दिया। समाज के सुरेश राठौर, मनोहर सोलंकी, ब्रजकिशोर राठौर, उमेश राठौर, राजकुमार बंधवार मौजूद थे।
शिवसेना ने दिया ज्ञापन- शिवसेना ने कोतवाली थाने पर प्रदर्शन कर अपर कलेक्टर जेसी बौरासी को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। शिवसेना जिला प्रमुख नाहरसिंह सिसौदिया, जिला संगठन मंत्री कमलसिंह डोडिया, लालचंद मेघवाल मौजूद थे।
मंदसौर | रतलाममें हिंदूवादी नेता कपिल राठौड़ की हत्या के विरोध में रविवार को शहर में कई संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे। दोपहर 12 बजे बस स्टैंड के पास भारतमाता चौराहा से विहिप, बजरंग दल, भाजपा ने रैली निकाली। कालिदा मार्ग से नारेबाजी के साथ कोतवाली थाने पहुंचे। दोपहर 1 बजे प्रदर्शन कर अपर कलेक्टर जेसी बौरासी को ज्ञापन दिया। वाचन विहिप जिला मंत्री भगवानदास ज्ञानानी ने किया। विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, अजीत भंडारी, सुरेश बैरागी, गोरक्षा प्रमुख ईश्वर धाकड़, सहप्रमुख सत्यनारायण प्रजापति, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, किशोर कुमावत, नवनीत पारीख, सत्यनारायण राठौर, सतीश माली, प्रकाश आंजना जितेंद्र पंडया मौजूद थे।