पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटी बहन को बचाने कूदा भाई कुएं में डूबा

छोटी बहन को बचाने कूदा भाई कुएं में डूबा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठ| छोटीबहन को बचाने कुएं में कूदे भाई की रविवार को मौत हो गई। बोलिया चौकी प्रभारी पी शर्मा ने बताया बोलिया में किशोर सुथार की 13 वर्षिय बेटी पूजा शाम 4 बजे मोहल्ले में कुएं में पानी भरने गई थी। पानी निकालते समय रस्सी में उलझकर कुएं में गिर गई। पास ही खड़े 17 वर्षिय बड़े भाई दीपक ने देखा तो वह बहन को बचाने कुएं में कूद गया। धमाके की आवाज सुन मौजूद मोहल्ले वाले पहुंचे। उन्हें बालिका दिख गई उसे निकाल लिया किशोर कुएं में गहराई में चला गया। हालांकि ग्रामीणों ने उसे निकाल लिया। तब वह जिंदा था। उसे सरकारी अस्पताल लाया जा रहा था रास्ते में मौत हो गई।