पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन मां के दरबार पैदल पहुंचे भक्त

पहले दिन मां के दरबार पैदल पहुंचे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले दिन मां के दरबार पैदल पहुंचे भक्त

गरोठ | नवरात्रीके पहले दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग पैदल दूधाखेड़ी माताजी पहुंचे। श्रद्धालु सुबह 7.30 बजे हुई महाआरती में शामिल हुए। सुबह 5.30 बजे नगर से महिलाएं एवं पुरुष हनुमान चौक से हनुमानजी की आरती कर निकले। भानपुरा तहसील एवं आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूधाखेड़ी पहुंचे। नगर में चल रहे गरबा मंडलों में रात 8 बजे घट स्थापना हुई। महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ। नए बस स्टैंड पर फ्रेंड्स सद्भावना क्लब, पुराने बस स्टैंड पर पोरवाल युवा मंच एवं दुर्गा माता मंदिर कॉलोनी में घट स्थापना की गई। इसके अलावा क्षेत्र में 300 से अधिक स्थानों पर घट स्थापना की गई। तुरकिया में नवदुर्गा गरबा मंडल ने शीतला माता प्रांगण में गरबा उत्सव का आयोजन किया। अध्यक्ष विरेंद्रसिंह, सचिव दशरथसिंह संरक्षक कमलसिंह ने बताया आयोजन 13 वर्षों से चल रहा है। गुरुवार को पूजापाठ के साथ घटस्थापना की गई।