मंत्रोच्चार के साथ गूंजे जयकारे
राष्ट्रसंतविजय जयंतसेन सूरीश्वर महाराज द्वारा 14 वर्ष पूर्व प्रतिष्ठित तीन गुरु मंदिरों पर वार्षिक ध्वजारोहण हुआ। सुबह 8.30 बजे पार्श्वपद्मावती मंदिर जनकूपुरा में मंदिर गुरु मंदिर दोनों पर ध्वजा मिश्रीलाल हिंगड़ परिवार ने चढ़ाई। इससे पूर्व स्नात्रपूजा हुई और ऊं पुण्याह्म पुण्याह्मं प्रियंताम मंत्रोच्चार के साथ जयकारे गूंजे। मंदिरों में सभी ने दर्शन वंदन छत्रीपर गुरु वंदना की। सुबह 10 बजे पार्श्व राजेंद्र गुरु मंदिर नाकोड़ा नगर में ध्वजा मदनलाल चपरोत परिवार की ओर से साध्वी विमलप्रभा वागिश की निश्रा में चढ़ाई। पारस, हरीश, राजेंद्र चपरोत ने समारोह में मौजूद स्वधर्मियों का अभिवादन कर नवकारसी कराकर श्रीफल प्रभावना की। दाेनों स्थानों पर विधि नितिन मोहता ने कराई। राजेंद्र विलास गुरु मंदिर पर विजय मुहूर्त में पारसमल जिनेंद्र डोसी परिवार की ओर से साध्वी विमलप्रभा वागिश के सान्निध्य वाक्षेप के बाद अष्टप्रकारी पूजा के साथ ध्वजारोहण किया। गुरुदेव प्रतिमा की आकर्षक अंगरचना की। साध्वी ने गुरुवंदन कराया और श्रावक-श्राविकाओं को मांगलिक सुनाया। डोसी परिवार ने श्रीफल की प्रभावना की। तीनों ध्वजारोहण समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुभक्त पधारे। गजेंद्र हींगड़, जिनेंद्र सिसौदिया, पारस लोढ़ा, हस्तीमल चपरोत, निर्मला सुराना, सुमतिलाल लोढ़ा, हेमंत हिंगड़, भगवंत पोरवाल, मनोहर सोनगरा, जितेंद्र डोसी मौजूद थे।
संतअसंग साहेब 26 को दरोसिया में
मंदसौर|राज्यअतिथि का दर्जा प्राप्त कबीरपंथी संत असंग साहेब 26 दिसंबर को जिले की गरोठ तहसील के दरोसिया आएंगे। वे 27 दिसंबर तक यही रहेंगे।