- Hindi News
- मंदसौर नीमच के 5 विकासखंडों में मिनी स्टेडियम की जगह तय
मंदसौर-नीमच के 5 विकासखंडों में मिनी स्टेडियम की जगह तय
सालभर से कागजों में चल रहे मिनी स्टेडियम निर्माण योजना जमीन पर उतरती नजर रही है। नीमच एवं मंदसौर के आठ विकासखंडों में से पांच के लिए जमीन का चयन कर लिया है। तीन विकासखंडों में प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। चयनित जमीनों के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी है।
खिलाड़ियों के लिए केंद्र सरकार खेल एवं युवक कल्याण विभाग के जरिए मिनी स्टेडियम बनवाना है। डेढ़ करोड़ से बनने वाले हर स्टेडियम में ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं रहेंगी।
चुनावने अटकाए काम-भेजना कीघोषणा होने से अब तक तीन चुनाव हो चुके हैं। विभाग की माने तो अधिकांश कर्मचारी एवं अधिकारी चुनाव में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में योजना का बेसिक काम अटका हुआ है।
यहांमिली जमीन-मंदसौर जिलेके गरोठ विकासखंड के लिए फूलखेड़ा, भानपुरा विकासखंड के लिए नीमथूर, सीतामऊ नगर के अंदर जमीन चिन्हित की है। यहां के लिए विज्ञप्तियां जारी की है। नीमच जिले के जावद विकासखंड में सरवानिया महाराज के स्कूल मैदान, मनासा में सांडिया में जमीन चिन्हित की है।
काममें समय तो लगता है- जिलाखेल एवं युवक कल्याण विभाग अधिकारी विजय सलाम ने बताया जमीन चिन्हित हुई है। उन पर आपत्ति एवं अनापत्ति के लिए विज्ञप्तियां जारी कर दी है। काम में समय तो लगता है। जल्दी काम पूरा कर लिया जाएगा।
आगे क्या
खेलएवं युवक कल्याण विभाग चिन्हित जमीन को लेकर बिजली, वन एवं सड़क सहित अन्य विभागों या अन्य व्यक्ति जिसकी कोई आपत्ति या दावे के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके आने के बाद मामला तहसील कार्यालय एवं उसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचेगा। यहां से टीप लगकर फाइल कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां से फिर जमीन खेल एवं युवक कल्याण विभाग को स्वीकृत होगी। इसमें करीब डेढ़ से दो माह लगेंगे।