72 बसें हिंदू संगम में गई
मंगलवारको जिले में 72 बसें कम संचालित होंगी। ऐसे में एक दिन बसों की टाइमिंग में कुछ बदलाव रहेगा। समय का अंतर 10 से 15 मिनट हो सकता है। विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसें सोमवार रात हिंदू संगम कार्यक्रम के लिए महेश्वर रवाना हुई जो मंगलवार रात आएगी।
मोटर मालिक संघ के अध्यक्ष शिखर रातडिय़ा ने बताया रतलाम, जावरा, नीमच, मनासा, जावद, भानपुरा, गरोठ, सीतामऊ, शामगढ़, प्रतापगढ़ अन्य रूटों पर संचालित होने वाली बसों में से मंगलवार को 72 कम चलेंगी। जिले के विभिन्न रूटों पर 350 से अधिक बसें संचालित है। इनमें से औसतन पांच-पांच बसें ली है। इस संबंध में प्रभारी परिवहन अधिकारी वीरेंद्रसिंह यादव ने बताया अनेक परमिट पर चलने वाली बसों संबंधी आवेदन मिले हैं। जो बसें नहीं रहेंगी उनके अगले परमिट वाली बस उपलब्ध रहेगी। उपलब्धता प्रभावित नहीं रहेगी।
सोमवार रात को महेश्वर कार्यक्रम में रवाना हुई सभी बसें मंगलवार देर रात लौट आएंगी। बुधवार सुबह सभी बसें पूर्व निर्धारित समय पर परमिट अनुसार तय रूटों पर रवाना होगी और उपलब्धता रहेगी। मंगलवार को खासकर डेली-अपडाउन करने वाले यात्रियों को सीमित बसों के चलते समय से जुड़ी परेशानी हो सकती है।