- Hindi News
- किशोरी का अपहरण, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
किशोरी का अपहरण, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
भानपुरापुलिस ने बुधवार को एक किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया। राजस्थान के घर्नावद बालाजी निवासी बाबूराम पिता फूलचंद मेहर के खिलाफ झालावाड़ रोड भानपुरा के रामचंद्र पिता मदनलाल मोदी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। घटना 27 दिसंबर सुबह आठ बजे हुई। पिता पहले बेटी तलाशता रहा। नहीं मिली तो शिकायत दर्ज कराई।