पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगलाचरण जयकारों के बीच विराजे भगवान

मंगलाचरण जयकारों के बीच विराजे भगवान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शामगढ़ के दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव

भास्करसंवाददाता | शामगढ़

शुभमुहूर्त में मंगलाचरण एवं जयकारों की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंजने लगा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। सुबह 11.05 बजे ऐरावत पर बनी पालकी में सवार होकर भगवान मंदिर पधारे। 11.14 पर शुभमुहूर्त में भगवान की प्रतिष्ठा हुई।

शास्त्री कॉलोनी में बने नवनिर्मित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पांच दिनी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में अंतिम दिन बुधवार को आयोजन मुनिश्री प्रज्ञासागरजी मसा की सान्निध्य में हुआ। मेष लग्न, कन्या नवांश में सुबह 11.14 बजे मूल नायक भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई। इसके बाद शांतिनाथ, मुनि सूरतनाथ, नेमीनाथ एवं आदिनाथ भगवान की मूर्तियां प्रतिष्ठित की गई। दोपहर 12.15 बजे मंदिर पर कलशारोहण किया। इससे पहले मोक्ष कल्याणक एवं मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सुबह साढ़े छह बजे जाप हुए। इसके बाद पंचामृत अभिषेक, महाशांति धारा, केवल ज्ञाप कल्याण पूजा, शांति हवन, भगवान स्वर्णभद्रकुट से भगवान का मोक्षगमन हुआ।

पालकीमें आए भगवान -सुबह 10.45बजे संघ पूजा के बाद कार्यक्रम स्थल से शोभायात्रा रवाना हुई जो अस्पताल रोड होते हुए मंदिर पहुंची। तीन हाथियों की पालकी में विराजित भगवान की प्रतिमाएं मंदिर पहुंची। भूपेंद्र हुमड़ परिवार मुंबई द्वारा कलशारोहण किया। भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिष्ठा करवाई। अन्य आठ मूर्तियों की प्रतिष्ठा मुकेश जैन, कमल जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने करवाई। प्रतिष्ठा विधिकारक पंडित प्रदीप जैन ने करवाई।

पूर्वसंध्या पर कवि सम्मेलन- मंगलवारशाम मुनिश्री के प्रवचन हुए। इसके बाद पद्मावति बालिका मंडल ने मां पद्मावति की नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। भगवान की महाआरती हुई। इसके बाद कवि सम्मेलन हुआ। चित्तौडगढ के नवीन सारथी, देवास के कुलदीप रंगीला, भोपाल की कवयित्री लता सौहाद्रे, बालाघाट की माधुरी किरण, गुना से देवेंद्र गुप्ता, रतलाम से राजमल नांदेचा, मोहनबड़ोदिया दिनेश अनल सहित अन्य कवियों ने रचना पाठ किया। इनकारहा सहयोग- मुंबईके अशोक हुमड़, वडोदरा के मदनमोहन हुमड़, गाजियाबाद के नवीन जैन, गरोठ के ऋषभ हरसोला, अमित चौधरी, अनूप चौधरी, आयोजन समिति अध्यक्ष महावीर जैन, उपाध्यक्ष पवन जैन, राजेंद्र जैन, सचिव प्रवीण जैन, महामंत्री कमल जैन, कोषाध्यक्ष जिनेंद्र जैन, सहसचिव मनोज जैन सहित अन्य समाजजन का आयोजन में सहयोग रहा।

मूलनायक भगवान की मंदिर में प्रतिष्ठा करते संत एवं श्रद्धालु।