- Hindi News
- अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी
भाजपा ने पांचों ब्लाॅकों में बनाए प्रभारी
सिटीरिपोर्टर | मंदसौर
जिलापंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा संगठन ने समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला कार्यालय मंत्री मन्नालाल दुबे ने बताया सांसद जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में समन्वय के साथ जिताने का जिम्मा दिया। प्रभारियों के नाम के साथ समिति का गठन कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बनाई समिति में सांसद गुप्ता स्वयं हैं। उनके साथ गोपाल पटवा, भोपालसिंह सिसौदिया, राजेंद्र सुराना विधायक जगदीश देवड़ा, यशपालसिंह सिसौदिया, राजेश यादव होंगे।
मंदसौर जनपद पंचायत के चुनाव के लिए प्रभारी गोपाल पटवा, सहप्रभारी हिम्मत डांगी समिति में हैंं। सीतामऊ जनपद के लिए प्रभारी हिम्मत जैन सहप्रभारी निहालचंद मालवीय होंगे। गरोठ जनपद में प्रभारी प्रहलाद बंधवार सहप्रभारी राजेंद्र सुराना होंगे। भानपुरा में प्रभारी महेंद्र चौरडिय़ा, सहप्रभारी राजेश नामदेव मल्हारगढ़ जनपद में प्रभारी अनिल कियावत सहप्रभारी भोपालसिंह सिसौदिया होंगे। जनपदों के चुनाव के लिए बनाई समिति में क्षेत्र में आने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष विधायक शामिल रहेंगे।