पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडक्रॉस ने कराई स्पर्धाएं

रेडक्रॉस ने कराई स्पर्धाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरोठ | कन्याहायर सेकंडरी स्कूल में रेडक्राॅस का तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। बुधवार को समापन हुआ। 9 फरवरी से शुरू शिविर में छात्राओं को गायन, निबंध लेखन, तात्कालिक भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, पेंटिंग ऑन स्पॉट, मांडना, रंगोली आदि स्पर्धाएं करवाईं। स्कूल की करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण गिरधारीलाल भावसार ने दिया। समापन पर बीईओ बी.के. र|ावत, स्कूल प्राचार्य आर.एस. यादव एवं संचालक एन.डी. वैष्णव अतिथि थे। संचालन कमलाकांत उपाध्याय ने किया। आभार प्रतियोगिता प्रभारी मीनाक्षी वधवा ने माना।