इंटरसिटी में यात्रियों के साथ मारपीट
इंटरसिटी में यात्रियों के साथ मारपीट
भास्कर संवाददाता | गरोठ
इंदौर-निजामुद्दीनइंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार रात शामगढ़ के युवकों ने कुछ यात्रियों से मारपीट की। फरियादी ने बताया घटना में एक पुलिस जवान भी शामिल था। हालांकि पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया है।
जानकारी अनुसार सोमवार को इंदौर-निजामुद्दीन इंटरसिटी एक्सप्रेस में उज्जैन से फरीदाबाद जा रहे अभिषेक पिता अरविंद मंगला के साथ शामगढ़ के कुछ लोगाें ने स्टेशन पर मारपीट की। अभिषेक ने बताया नागदा के कुछ लड़के ट्रेन में बिना टिकट चढ़े। उनके साथ एक लड़की थी। एक लड़का उससे अश्लील हरकत कर रहा था। जब मैंने मना किया तो उसने शामगढ़ स्टेशन पर साथियों को बुलाकर उसकी साथ चल रही महिलाओं से मारपीट की। आरोपियों के साथ एक पुलिसकर्मी भी था। मारपीट के बाद सभी भाग गए। बाद में उन्होंने चेन खींच कर ट्रेन रुकवाई और जीआरपी को शिकायत लिखाई। जीआरपी के मुताबिक आरोपियों के नाम शानू, सुनील, लोकेंद्र और महेश माली है। अभी तक किसी पुलिस जवान के शामिल होने की बात सामने नहीं आई। जांच की जा रही है।