गरबा पंडालों के दो विवाद पहुंचे थाने
गरबा पंडालों के दो विवाद पहुंचे थाने
गरोठसुवासरा | क्षेत्रमें दो स्थानों पर गरबों के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। रविवार रात 11 बजे सुवासरा के गरबा मंडल में समिति सदस्यों का विवाद थाने पहुंचा। समिति सदस्यों ने टीआई से शिकायत की। सदस्य डॉ. जगदीश चौधरी ने पंडाल में विवाद किया तो सदस्यों ने उन्हें समिति से बाहर कर दिया। डॉ. चौधरी का कहना है समिति सदस्य बच्चों के साथ भेदभाव करते हैं। हालांकि संरक्षक बद्रीलाल मुन्या ने विवाद से इनकार किया। टीआई ओएस ठाकुर ने बताया दोनों पक्षों को समझाइश दी है। दूसरा मामला गरोठ के पावटी में हुआ। यहां के कुछ ग्रामीण रात 11 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ गरबों में खलल डालने का आरोप लगाया। टीआई विजय चौधरी ने बताया अावेदन जांच में लिया है।