झिलमिला रोशनी में हो रही आराधना
गरोठ | क्षेत्रमें गरबों धूम है। नगर में 50 से अधिक टीमें गरबे खेल रही है। गरबा मंडल से पुरस्कार दिए जा रहे हैं। नवरात्री की समाप्ती पर गरबों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को मेगा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। पोरवाल नवयुवक मंडल एवं फ्रेंड्स सद्भावना क्लब हर दिन पुरस्कार दे रहे हैं। अंतिम दिन चार लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
पैदलयात्री रवाना- खड़ावदासे सोमवार सुबह 7 सौ से अधिक पैदल यात्री 7.30 बजे भादवामाता के रवाना हुए। इससे पहले नगर में शोभायात्रा निकली। पैदल यात्रियों के जत्थे में डेढ़ सौ महिलाएं, सौ बच्चे, 50 बुजुर्ग एवं बाकी युवक शामिल हैं। खड़ावदा के अलावा सेमरोल, गारियाखेड़ी, बर्रामा, कानपुरा, देथली सहित दस गांव के लोग शामिल हैं। संदीप सिसौदिया ने बताया रातभर के जागरण के बाद सभी पैदल यात्री सुबह आरती में शामिल होंगे।
फैंसी ड्रेस स्पर्धा हुई
मंदसौर | बालगणेश गरबा उत्सव समिति नाकोडा नगर ने मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में गरबा आयोजन किया। रोज पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। रविवार रात बच्चों की फैंसी ड्रेस स्पर्धा हुई।
गरबोत्सवजारी- पिपलियामंडी | बालागुढ़ामें शीतलामाता गरबा मंडल गरबों का आयोजन कर रहा है। रोज माता के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।