- Hindi News
- गरोठ | भानपुरासे 14 सितंबर को 16 वर्षीय किशोरी का
गरोठ | भानपुरासे 14 सितंबर को 16 वर्षीय किशोरी का
गरोठ | भानपुरासे 14 सितंबर को 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया। मंगलवार रात परिजन ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया किशोरी का अपहरण रामपुरा थाने के बरबड़िया निवासी विक्रमसिंह पिता मानसिंह सिसौदिया ने किया। किशोरी घर से मोबाइल सुधरवाने निकली थी। वापस नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश किया। रात 11 बजे थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने बताया आरोपी ने दो महीने पहले युवती की मां को धमकी दी थी कि उसने बेटी की शादी उससे नहीं की तो वह उसे भगा ले जाएगा। इसी आधार पर पुलिस ने अारोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया।