पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायतों में होगी महिला ग्राम सभाएं

ग्राम पंचायतों में होगी महिला ग्राम सभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायतों में होगी महिला ग्राम सभाएं

मंदसौर | महिलासशक्तिकरण एवं अधिकारों के प्रति महिलाओं काे जागरूक करने के लिए महिला ग्राम सभा का आयोजन 25 सितंबर को होगा। कलेक्टर संजीवसिंह ने बताया राज्य शासन के निर्देश के बाद सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों में महिला ग्राम सभाएं करने के निर्दिश दिए। उन्होंने कहा ग्राम सभा में खासतौर पर महिला स्वासथ्य, महिलाओं के शासन की योजना, स्कूल शिक्षा, मध्याह्र भोजन, आंगनवाडी योजना, बच्चों को कुपोषण से बचाने, स्वच्छता आदि योजनाओं पर चर्चा होगी।

लोककल्याण शिविर कल

मंदसौर| गरोठजनपद के लसूडिया में गुरुवार को जिलास्तरीय लोक कल्याण शिविर होगा। कलेक्टर संजीवसिंह ने बताया शिविर में जनशिकायत निराकरण, शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का क्रियान्वयन, जनस्वास्थ्य परीक्षण, प्रदर्शनी, सूचना एवं शिक्षा योजनाओं का प्रचार, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण होगा।