प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन शुरू
भास्कर संवाददाता | गरोठ/ शामगढ़
कुछमहीनों में शामगढ़ को सुंदर एवं आधुनिक प्लेटफार्म मिलेंगे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो तीन का अपग्रेडेशन शुरू हो गया है। निर्माण कंपनी और रेलवे की माने तो जल्दी काम पूरा हो जाएगा।
प्लेटफार्म दो तीन की ऊंचाई नवीनीकरण का काम सवा करोड़ से किया जा रहा है। निर्माण आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी इंदौर कर रही है। कंपनी पांच महीने में काम पूरा करने की बात कह रही है। यात्रियों को मई 2015 तक सौंदर्यीकृत एवं अपग्रेड स्टेशन मिल सकता है। बहरहाल रेलवे अधिकारियों की माने तो वे भी तेजी से काम चलवाने की बात कर रहे हैं।
यह है अपग्रेडेशन का प्रोजेक्ट
>प्लेटफार्म नंबर दो तीन की लंबाई 50 मीटर बढ़ाना है। वर्तमान लंबाई 590 मीटर है। ऊंचाई 10 सेमी. है इसे बढ़ाकर 84 सेमी करना है।
>शौचालय की व्यवस्था सुधारी जाएगी।
>यात्रियों के बैठने के लिए करीब 20 नई बैंच लगाई जाएंगी।
>न्यूट वॉटर फाउंडेशन के लिए 48 नल लगंेगेे।
>प्लेटफाॅर्म फर्शीकरण ठीक किया जाएगा।
> यात्री के शेड लगाए जाएंगे।
>इलेक्ट्रॉनिक सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।
>आरक्षण चार्ट के स्टैंड बनाए जाएंगे।
भास्कर ने उठाया था मुद्दा
अपग्रेडेशनका भूमिपूजन 14 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों ने किया था। डेढ़ महीने बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। भास्कर ने 26 नवंबर के अंक में खबर प्रकाशित की। इसके बाद रेलवे एवं निर्माण कंपनी चेती एवं निर्माण शुरू किया। इसका टेंडर पांच महीने पहले हो चुका था लेकिन बारिश के कारण काम शुरू ही नहीं हो सका।
समय सीमा में करेंगे काम
^प्लेटफॉर्मनंबर दो और तीन की लंबाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। समय सीमा में काम पूरा करने की कोशिश रहेगी। श्रीपालसिंह,प्रोजेक्टमैनेजर, निर्माण कंपनी
लगातारचलवाएंगे काम
^स्टेशनअपग्रेडेशन का काम शुरू कर दिया है। ध्यान रखा जा रहा है कि काम जल्दी पूरा हो। लगातार काम चलवाएंगे। एस.ओबेरॉय, इंजीनियर,रेल मंडल कोटा
प्लेटफार्म नंबर दो और तीन की लंबाई बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। भास्कर