पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष उखाड़ने तो ठेकेदार पोल काटने पर अड़ा

अध्यक्ष उखाड़ने तो ठेकेदार पोल काटने पर अड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्टसड़क निर्माण के लिए बिजली के पुराने पोल हटाने का काम 6 माह से बंद है। कारण, नप अध्यक्ष चाहते हैं सभी पोल उखाड़कर निकाले जाएं और ठेकेदार पोल उखाड़ने की बजाय काटना चाहता है। अध्यक्ष ठेकेदार की जिद में यह काम अटका है।

रोड चौड़ा करने के लिए पोल शिफ्टिंग का काम काम अधूरा है। 50 लाख रुपए खर्च कर करने के बाद भी काम दो साल से अधूरा है। ठेकेदार ने नए पाेल लगाकर बिजली तो चालू कर दी, लेकिन आधे से अधिक पुराने पोल नहीं हटाए।

यहकाम भी अटका- ठेकेदारको डिवाइडर पर सेंट्रल लाइटिंग करना है। जब तक डिवाइडर नहीं बनेंगे सेंट्रल लाइट की व्यवस्था नहीं हो सकती। इसके लिए नगर परिषद ने व्यवस्था नहीं की। जबकि लाइटिंग के टेंडर हुए छह महीने से अधिक हो गया।

हो सकती है दुर्घटना

^खंभेपुराने हैं। ये जमीन में काफी गहरे लगे हैं। इन्हें निकालना मुश्किल तो है ही दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। खुदाई से नुकसान भी होगा। राकेशगर्ग, ठेकेदार

कंपनीको कोई आपत्ति नहीं

^ठेकेदारथोड़ा खोदकर पोल काट दे, ताकि दुर्घटना हो। यदि कटा हुआ पोल मिलता है तो बिजली कंपनी को कोई अापत्ति नहीं होगी। जयपालसिंहठाकुर, डीई,मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी