पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण कंपनी ने जुटाए संसाधन

निर्माण कंपनी ने जुटाए संसाधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें चंबल का पानी लाने की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। निर्माण कंपनी ने निर्माण के संसाधन जुटा लिए हैं। अब सिर्फ अनुबंध करने और वर्क आॅर्डर देने की औपचारिकता शेष है।

19 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को पुणे की तेजस कंस्ट्रक्शन कंपनी पूरा करेगी। शनिवार शाम कंपनी ने निर्माण के लिए उपयोग में आने वाले संसाधनों को जुटाना शुरू कर दिया। कंपनी के कर्मचारी शहर में चुके हैं। इसी सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। 2015 तक नगरवासियों को चंबल का पानी मिलने लगेगा। फिलहाल सरकार ने योजना के लिए 15 करेाड़ रुपए जारी किए हैं।

यहबढ़ेगी सुविधा- योजनाके तहत एक टंकी बनाई जा रही है। इसकी क्षमता 5.65 लाख मिलियन लीटर होगी। इससे नगरवासियों को हर दिन पर्याप्त पानी मिल पाएगा।

अभीहै पानी की यह व्यवस्था- पानीके लिए नगर के 25 हजार लोग परासली तालाब पर निर्भर है। यह योजना भी पांच साल पहले ही बनी थी। इससे पहले नगर के लोगों को अंसर नदी से पानी दिया जा रहा था। परासली तालाब से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। नगर में एक दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जा रहा है।

नए जुड़े क्षेत्रों में भी डलेगी पाइप लाइन

हालही में नगर का परिसीमन हुआ। इसमें 17 नई कॉलोनियां नगर से जुड़ी। इनमें करीब तीन हजार से अधिक लोग हैं। परिषद ने इसी योजना के तहत सभी कॉलोनियों को जोड़ने का निर्णय लिया है। इंजीनियर अरविंद गंगराड़े के अनुसार सभी नई कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

निर्माणजल्द पूरा करने के लिए कंपनी को कहा

^कामकाफी अटका। अब चालू हुआ है, इसे तेजी से चलाया जाएगा। जल्दी ही पूरा करने के लिए निर्माण कंपनी को कहा है। राजेशचौधरी, अध्यक्ष,नगर परिषद

निर्माण कंपनी ने निर्माण कार्य के लिए जुटाए साधन। {फोटो भास्कर