पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीसागरसरकारी अस्पताल के लैब टेक्निशियन ने दो लोगों से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने नाम पर ठगी की। उसने दानों से 1.45 लाख रुपए ले लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

1 अक्टूबर 2013 को गांधीसागर नंबर तीन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्निशियन जलसिंह नरवरिया ने वहीं के सुभाष पिता छोटूलाल जाट और हंसराज पिता रामलाल जाट से अस्पताल में सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के लिए 1.45 लाख रुपए लिए थे। दोनों ने कुछ दिन पहले सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। पुलिस ने बताया प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले में बीएमओ डाॅ. बीएल सिसौदिया ने बताया नरवरिया बिना बताए चार माह से फरार है। उसे एक माह पहले ही निलंबित किया है।