- Hindi News
- पिछला में लगेगा 280 करोड़ का पवन ऊर्जा प्लांट
पिछला में लगेगा 280 करोड़ का पवन ऊर्जा प्लांट
शामगढ़तहसील के गांव पिछला में पवन ऊर्जा का प्लांट लगेगा। 280 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से रोज 28 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। प्लांट दिल्ली की कंपनी आईडब्ल्यूआईएसएल लगाएगी। इसके लिए गुरुवार को कंपनी अधिकारियों ने गांव पहुंचकर प्रारंभिक सर्वे किया।
सुबह 11 बजे दिल्ली की कंपनी के अधिकारी पिछला पहुंचे। उन्होेंने गांव में रोड के पास प्रोजेक्ट के लिए जगह का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव वालों से सहमति मांगी। ग्रामीणों ने प्रारंभिक तौर पर सहमति दी लेकिन यह भी कहा कि प्लांट लगा तो रोजगार ग्रामीणों को ही उपलब्ध कराया जाएगा।
आगे क्या
गांववालों से सहमति के बाद ग्राम सभा में इसकी लिखित सहमति होगी। इसके बाद कंपनी ऊर्जा विभाग को आवेदन देगी। ऊर्जा विभाग से सहमति मिलने के बाद कंपनी जमीन आवंटन के लिए प्रयास करेगी। इसके बाद प्रोजेक्ट स्थापित की दिशा में काम शुरू होगा। इसमें कितना समय लगेगा यह कंपनी के अधिकारी स्पष्ट नहीं कर पाए।
हमें कोई आपत्ति नहीं
^सर्वेकरने आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों से सहमति मांगी है। ग्रामीणों को कोई आपत्ति नहीं है। यदि प्लांट लगता है तो ग्रामीणों को ही फायदा होगा। अशोकसिंहपरिहार, सरपंचग्राम पंचायत पिछला
फिलहालप्रारंभिक सर्वे
^ग्रामीणोंसे सहमति लेकर ऊर्जा विभाग को आवेदन देंगे। इसके बाद जमीन आवंटित होगी। पूरी प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू होगा। फिलहाल प्रारंभिक सर्वे किया। मनीषमिश्र, मैनेजर,आईडब्ल्यूआईएसएल दिल्ली
जिले का दूसरा प्रोजेक्ट
पवनऊर्जा का जिले का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। एक प्लांट मंदसौर सब डिविजन के बेहपुर में लगा है। ऊर्जा विभाग के अनुसार वहां 10 मेगावाट का प्लांट है। इस हिसाब से यह जिले का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा।
निरीक्षण के बाद सरपंच ग्रामीणों से चर्चा करते कंपनी के अधिकारी।