पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की मंडल बैठकें 20 को

भाजपा की मंडल बैठकें 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की मंडल बैठकें 20 को

मंदसौर | भाजपाकी जिला बैठक के बाद अब निकाय चुनावों की तैयारी मंडलस्तर पर होगी। इसके लिए 20 सितंबर को सभी मंडलों में बैठक होगी। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मन्नालाल दुबे ने बताया मंडलस्तर पर होने वाली बैठक में नगर पंचायतस्तर पर निवासरत भाजपा के प्रदेश जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदािधकारी सदस्य, मंडल पदाधिकारी सदस्य, स्थानीय इकाई सदस्य शामिल होंगे।

मंडलोंमें बैठक का समय

{नगरी मंडल की बैठक सुबह 10 बजे धाकड़ धर्मशाला

{ सीतामऊ मंडल की बैठक दोपहर 12 बजे शहनाई गार्डन।

{ भानपुरा मंडल की बैठक दोपहर 1 बजे पोरवाल मांगलिक भवन।

{ गरोठ मंडल की बैठक दोपहर 1 बजे पोरवाल पंचायत भवन।

{ मल्हारगढ़ मंडल की बैठक दोपहर 2 बजे मांगलिक भवन।

{शामगढ़ मंडल की बैठक दोपहर 3 बजे कान्हा मांगलिक भवन।

{ नारायणगढ़ मंडल की बैठक दोपहर 3.30 बजे डाक बंगला।

{ पिपल्यामंडी की बैठक शाम 5 बजे डाक बंगला।