24 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
पीएम सीएम के नाम राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन
भास्करसंवाददाता | गरोठ
किसानोंके हित की 24 मांगों को लेकर सोमवार दोपहर 2.30 बजे भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन राजस्व निरीक्षक सुनील अग्रवाल को सौंपा। इसमें सहकारी संस्थाओं और बाजार में रासयनिक खाद की दरें एक समान करने, बाजारों में बीजों का मानक प्रामाणिकता सिद्ध करने, कृषि उपकरणों की कीमत कम करने सहित 24 मांगें रखीं। जिलाध्यक्ष सालिगराम पाटीदार, जिला सचिव देवीलाल धाकड़, जिला उपाध्यक्ष रघुनंदन पाटीदार सहित भानपुरा, गरोठ, शामगढ़ और सुवासरा के किसान संघ के सदस्य शामिल थे।
राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते किसान संघ के पदाधिकारी।