अभिभाषक सुराणा का निधन
गरोठ : वरिष्ठअभिभाषक सीएस सुराणा का मंगलवार को इंदौर के अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। 75 वर्षीय सुराणा मीसाबंदी रह चुके हैं। वे 19 महीने जेल में रहे थे। वर्तमान में वे क्षेत्र के वरिष्ठ अभिभाषक थे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान अस्पताल रोड से निकलेगी।