पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा लोक अदालत कल

मेगा लोक अदालत कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर| राष्ट्रीयलोक अदालत 13 दिसंबर को होगी। नगरपालिका, बिजली विभाग, बैंक सहित अन्य विभागों के मामलों का बडी संख्या में निपटारा होगा। लोक अदालत के लिए तैयारियां हो गई है। जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान अली ने बताया मंदसौर जिला मुख्यालय के साथ गरोठ, भानपुरा, नारायणगढ़ सीतामऊ में लोक अदालत लगेगी। लोक अदालत का शुभारंभ 13 दिसंबर सुबह 11 बजे जिला अभिभाषक संघ सभाकक्ष में होगा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शिवनारायण कश्यप होंगे। विशेष अतिथि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष यशपालसिंह राणा होंगे। अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद शर्मा करेंगे। नगरपालिका के कर वसूली अधिभार प्रकरणों का निपटारा नपा परिसर में होगा।