- Hindi News
- बालिका का मुंह दबाया लोग आए तो भाग निकला
बालिका का मुंह दबाया लोग आए तो भाग निकला
{शामगढ़ में शाम सवा सात बजे की घटना
भास्करसंवाददाता | गरोठ
खेलतीबालिका का मुंह दबाया। वो अगला कदम उठाता इसके पहले मौजूद लोग उसकी ओर बढ़े तो वह भाग गया। घटना गुरुवार शाम सवा सात बजे की है। बालिका के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। शामगढ़ में कन्याशाला रोड निवासी लाेक निर्माण विभाग गरोठ के सब इंजीनियर कमल जैन की 13 वर्षीय पुत्री कुनिका घर के पास खेल रही थी। अज्ञात युवक ने मुंह दबाने की कोशिश की। चिल्लाई तो मौजूद लोग बालिका की ओर दौड़े। युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बालिका के पिता थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। शामगढ़ थाने के इंचार्ज एस आई लाखनसिंह के अनुसार परिजन एवं लोगों के बताए हुलिए के अनुसार शहर एवं आस-पास के क्षेत्र में युवक की तलाश की जा रही है।