विद्युत मोटरें बरामद
विद्युत मोटरें बरामद
गरोठ | गांधीसागरपुलिस ने दो महीने पहले चोरी गई विद्युत मोटरें बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया श्रीनगर निवासी भगवान पिता मांगीलाल मीणा, कालाकोट निवासी रमेश बद्रीलाल धाकड़, मांगू पिता विरमलाल धाकड़, विकास पिता कल्याणमल धाकड़ ने मिलकर जुलाई में श्रीनगर और नावली के बीच कुएं से ट्यूबवेल की मोटर निकाल ली थी। दो मोटरें कंकूबाई मीणा नावली, शंभूलाल मीणा श्रीनगर की थी। मामले की जांच की जा रही हैं।