- Hindi News
- सुबह मौसम खुला, दोपहर में झमाझम,अब तक 26.2 इंच
सुबह मौसम खुला, दोपहर में झमाझम,अब तक 26.2 इंच
सितंबरमें मानसूनी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सोमवार सुबह मौसम खुला रहा पर दोपहर में झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। जिले में अब तक 26.2 इंच औसत बारिश हो चुकी है। सोमवार दोपहर बाद बादलों ने अपनी आमद दर्ज कराई। दोपहर 3 बजे बादल बरस पड़े। आधा घंटे तक कभी धीमी तो कभी तेज बारिश ने उमस से राहत दी। पानी सड़कों से बह निकला। भू अभिलेख कार्यालय के मुताबिक जिले में अब तक 26.2 इंच औसत बारिश को चुकी है। जिले की औसत बारिश 33 इंच है। अब औसत बारिश तक पहुंचने के लिए केवल 6.8 इंच की दरकार है। पिछले साल इसी अवधि में जिले में 37.8 इंच बारिश हो चुकी थी।
भानपुरा| नगरमें शाम 4 बजे 15 मिनट तेज बारिश हुई। इसके बाद शाम 7 बजे से फिर बारिश हुई। जो साढ़े सात बजे तक चली।
दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई।
सबसे ज्यादा 37 भानपुरा में
जिलेमें अब तक सबसे ज्यादा 37 इंच बारिश भानपुरा में हुई। मंदसौर में 27.6, सीतामऊ में 22.2, सुवासरा में 27, गरोठ में 25.6, मल्हारगढ़ में 25, धुंधड़का में 31.5, शामगढ़ में 24.4, संजीत में 21.8, कयामपुर में 19.8 इंच बारिश दर्ज की गई।