तीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
तीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
गरोठ | एसडीएमने बर्डिया आमरा की तीन आंगनवाडिय़ों का सोमवार को निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिली कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया है। एसडीएम वीरसिंह चौहान ने दोपहर 1.30 बजे गांव की आंगनवाडिय़ों को निरीक्षण किया। इसमें वार्ड क्रमांक दो की कार्यकर्ता सरिता जाटव, तीन की गांगीबाई पाटीदार एवं चार की करुणा पुरोहित अनुपस्थित मिली। एसडीएम ने तीनों को नोटिस जारी किए।