197 आपत्तियां आईं नई मतदाता सूची में
नगरपरिषद द्वारा बनाई नई मतदाता सूची पर बुलाए गए दावे-आपत्तियों का सोमवार को अंतिम दिन था। 197 आवेदन आए हैं। परिषद इनका निराकरण करेगी।
प्रभारी सीएमओ शंभुलाल शर्मा ने बताया 1 सितंबर को नई सूची विभिन्न स्थानों पर वार्ड वार चस्पा की थी। इसमें मतदाताओं से दावे-आपत्तियां मंगाई थी। इसके लिए सोमवार दोपहर 3 बजे तक का समय दिया था। जो आवेदन आए हैं उनकी जांच की जाएगी।
यह आए आवेदन
{नामबढ़ाने के लिए 106
{ नाम संशोधन के लिए- 16
{ नाम घटाने के लिए- 75
{ कुल आवेदन आए 197
{ कुल मतदाता- 12601