पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दुकानें खुली मिलीं, चालान

सात दुकानें खुली मिलीं, चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवकाशघोषित होने के बाद पहले दिन गुमाश्ता ने चैकिंग की। चैकिंग के दौरान सात दुकानें खुली मिली। इन पर कार्रवाई करते हुए चालान बनाए। श्रम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि साप्ताहिक अवकाश के दिन व्यापारी कारोबार के लिए दुकानें नहीं खोलें।

व्यापारियों की सहमति से प्रशासन ने गुमाश्ता कानून के तहत सोमवार को नगर में अवकाश घोषित किया है। हाल ही में हुई घोषणा के बाद गुमाश्ता दल ने दोपहर 1 बजे चैकिंग की। इस दौरान सात दुकानें खुली मिली। सभी दुकानों की विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार की। दल में श्रम उपनिरीक्षक बीएल खराड़िया, सहायक श्रम पदाधिकारी जीपी परमार एवं तीन सहयोगी थे। दल ने एक घंटे तक शहर में कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद से पूरा शहर बंद रहा।

शामगढ़ में बंद दुकानें।

यह दुकानें मिली खुली

दलको एलजी मेगावार्ट, राधेश्याम आनंदीलाल भार्गव की ग्रेन मर्चेंट, माणकलाल फरक्या हार्डवेयर, आनंद ऑटो पार्ट्स, सलोनी साड़ी, धनोतिया जनरल स्टोर एवं एरिया हार्डवेयर खुली मिली।

सभी का बनाया चालान

^सातदुकानों का चालान बनाया है। इन्हें सहायक श्रम आयुक्त के सामने पेश किया जाएगा। वहां यदि व्यापारी ने समझौता कर जुर्माना भर दिया तो ठीक नहीं तो मामले न्यायालय भेजे जाएंगे। बीएलखराड़िया, श्रमउप निरीक्षक