पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

गरोठ .खड़ावदा रोडपर बारहफुिटया के पास शनिवार दोपहर 2 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया राजस्थान के कोतला निवासी इंदरसिंह पिता हीरालाल बंजारा (25) बहन कैलाशीबाई (22) और प|ी फूलीबाई (23) के साथ बाइक (एमपी 14 एमक्यू 2815) से ससुराल आक्या कुंवरपदा जा रहा था। तभी सामने से बिना नंबर की बाइक पर रहे भोला पिता विनोद पायक (23) निवासी आलोट से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में इंदरसिंह एवं उसके साथी घायल हो गए।

गोदमें घायल और हाथ में फोन-घटना केबाद लोगों ने अस्पताल में सूचना दी। काफी देर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालात यह थी कि एक तरफ परिजन के हाथ में एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन था। दूसरी ओर गोद में घायल। इसी दौरान वहां आरक्षक महावीरसिंह सिसौदिया पहुंचे और अपनी बाइक पर घायल को बैठाकर अस्पताल लाए। बाद में दाेनों घायल महिलाओं को भी अस्पताल पहुंचाया गया।