अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
मंदसौर | नयाखेड़ाबायपास पर रविवार रात 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया राजाखेड़ी का सत्यनारायण सेन (22) बाइक से गांव जा रहा था। नयाखेड़ा बायपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में सत्यनारायण घायल हो गया। एंबुलेंस 108 से उसे जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज चल रहा है।
डोडाचूरातस्करी के आरोपी पांच दिन की रिमांड पर
मंदसौर | डोडाचूरातस्करी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा है। आरोपी सागवी (महाराष्ट्र) निवासी ननकू पिता ओंकार (25) और शिव कॉलोनी सेदवा निवासी भल्ला पिता बालातरण (23) को पुलिस ने शनिवार को 10 नंबर नाके से गिरफ्तार कर 2 क्विंटल 20 किलो डोडाचूरा जब्त किया था। एसआई जितेंद्र गड़वाल ने बताया आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 25 सितंबर तक रिमांड दी है।
मछलीचोर पकड़ाया
गरोठ | भानपुरापुलिस ने चोरी की मछली ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया रविवार दोपहर 1 बजे सुनारी के पास बाइक एमपी 14 एमएन 3249 पर रायपुरिया निवासी कन्हैयालाल पिता रतनलाल प्रजापति करीब दो क्विंटल मछली ले कर जा रहा था। मछली गांधीसागर जलाशय से चुराई थी।