पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें समाजजन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें समाजजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें समाजजन

गरोठ |समाजजन बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें। युवा एकजुट हों। हर महीने हर गांव से 20-20 लोगों की सूची बनाएं और उन्हें समाज के संगठन से जोड़ें। हर महीने जिला या तहसीलस्तर पर एक बैठक जरूर रखें, ताकि समाज की गतिविधियों की जानकारी मिल सकें। यह बात सौंधिया समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री मानसिंह चाैहान ने रविवार को दूधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में हुई समाज की बैठक में कही। बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दूलेसिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल, प्रांतीय सचिव चंदरसिंह सिसौदिया, जिला अध्यक्ष डॉ. नारायणसिंह चौहान, झालावाड़ जिला अध्यक्ष श्यामसिंह चौहान, युवा संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह चौहान, प्रदेश सचिव गोकुलसिंह सिसौदिया आदि ने संबोधित किया। जानकारी जिला प्रवक्ता नारायणसिंह चौहान ने दी। मीडिया प्रभारी चैनसिंह चौहान, श्यामसिंह चौहान आदि मौजूद थे।