पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभी तक लाइट का ठेका हुआ टेंट की व्यवस्था

अभी तक लाइट का ठेका हुआ टेंट की व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेले से एक दिन पहले होगी प्रबंध समिति की बैठक, ग्राम पंचायत के भरोसे व्यवस्थाएं

भास्करसंवाददाता | गरोठ

दूधाखेड़ीमाताजी मंदिर में 24 सितंबर से शुरू होने वाले मेले की अभी तक तैयारी शुरू नहीं हो पाई। स्थिति यह है कि वाहनों के आवगमन के लिए अब तक बायपास भी नहीं बन सका। मेले की व्यवस्था के लिए प्रबंध समिति ने 23 सितंबर को बैठक रखी है। ऐसे में मेले की व्यवस्था केवल ग्राम पंचायत के भरोसे है।

व्यवस्थाओं के लिए रखी बैठक मेले से एक दिन पहले होगी। मुख्य सड़क के पास से ही बनता है बायपास मेले वाहनों के आवागमन की व्यवस्था के लिए साल में दोनों बार मेले के समय मुख्य सड़क के पास ही बायपास बनाया जाता है। पिछले साल भी करीब 60 हजार रुपए खर्च कर प्रबंध समिति ने बायपास बनाया था।

मंदिर के पुजारी ने उसे खत्म कर उस पर फसल की बुआई कर दी। अब फिर से राशि खर्च कर प्रबंध समिति काे रोड बनाना पड़ेगा। मेले में प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली का ठेका होना है। टेंट की भी व्यवस्था करना है। अभी तक बिजली का ठेका हुआ टेंट का। ग्राम पंचायत सरपंच सुखीबाई किशोर पाटीदार का कहना है मेला प्रांगण में लाइट एवं टेंट की व्यवस्था के लिए हमने कोटेशन बुलवा लिए हैं। हमारी तैयारी पूरी है। मंदिर में लाइट और टेंट की व्यवस्था प्रबंध समिति की करेगी। इसके लिए एक दिन पहले रखी बैठक में ही निर्णय लिए जाएंगे।

मेले के लिए हर साल यहां से बनाया जाता है बायपास रोड। फोटो भास्कर

कार्यकािरणी गठित

मेलेकी कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। संरक्षक विधायक राजेश यादव काे बनाया है। मेला अध्यक्ष सरपंच सुखीबाई किशोर पाटीदार, उपाध्यक्ष उपसरपंच मांगूसिंह राठौर, सचिव पुरणमल नायक, व्यवस्था प्रभारी दिनेश रावत को बनाया है। ग्राम पंचायत के सभी पंचों को समिति का सदस्य बनाया।

सारीव्यवस्थाएं होंगी

^समयके अभाव के कारण बैठक जल्दी नहीं की जा सकी। बैठक के बाद भले ही समय कम होगा लेकिन फिर भी सारी व्यवस्थाएं जुटा ली जाएंगी। वीरिसंहचौहान, अध्यक्षप्रबंध समिति एवं एसडीएम