- Hindi News
- पानी फेंकने पर पिता पुत्र ने महिला को पीटा
पानी फेंकने पर पिता पुत्र ने महिला को पीटा
गरोठ| घरके बाहर गंदा पानी फेंकने की बात पर विवाद में मंगलवार को पिता उसके दो पुत्रों ने मिलकर एक महिला से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया बाबूखान पिता सिकंदर पुत्र बबलू तथा फिरोज ने पड़ोस में रहने वाली महिला नूरजहां पति जाफर कुरैशी से मारपीट की। महिला और आरोपियों में घर के बाहर गंदा पानी फेंकने की बात पर विवाद हुआ।