जैन संत ने किया नगर प्रवेश
गरोठ| जैनसंत कुशल मुनि मसा का मंगलवार को नगर आगमन हुआ। सुबह 10.30 बजे वे नगर में आए। पुष्पवर्षा कर सकल जैन समाज ने स्वागत किया। ढोल एवं बाजे के साथ नगर में शोभायात्रा निकली। प्रमुख मार्गों से होते हुए उन्हें जैन उपाश्रय ले जाया गया। यहां उनके प्रवचन हुए। दोपहर 3.30 बजे उन्होंने रामगंजमंडी की ओर प्रवास किया।