- Hindi News
- ये ही हाल रहे तो कांग्रेस को प्रस्तावक मिलेगा समर्थक
ये ही हाल रहे तो कांग्रेस को प्रस्तावक मिलेगा समर्थक
{2 चरणों के 11 वार्डों में सिर्फ एक ही प्रत्याशी सीट निकाल पाया
{तीसरे चरण पर उम्मीदें टिकी है कांग्रेस की
सिटीरिपोर्टर. मंदसौर
जिलापंचायत चुनाव के दो चरण हो गए लेकिन कांग्रेस एक सीट से आगे नहीं बढ़ पाई। तीसरे चरण में यही स्थिति रही ताे संगठन को अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए प्रस्तावक मिल सकेगा समर्थक।
अब तक 11 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस से केवल वार्ड 6 की प्रत्याशी रामकन्या परशुराम जीतीं। फिलहाल भाजपा का 6 वार्डों पर कब्जा है। भाजपा के बागी 4 वार्डों में जीते। 2009-10 में जिपं अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग महिला के लिए आरक्षित था। कांग्रेस खेमे से इस वर्ग की कोई महिला प्रत्याशी निर्वाचित नहीं हो सकी थी, मजबूरन अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा खेमे की बागी कुशालबाई निहालचंद मालवीय को सपोर्ट करना पड़ा था। पांच साल बाद अब ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस संगठन बदली स्थिति से गुजर रहा है। दो चरणों में 10 अधिकृत उम्मीदवार दौड़ से बाहर हो चुके हैं। तीसरे चरण में 22 फरवरी को मतदान है। इसमें मल्हारगढ़ ब्लाक से जिपं के वार्ड क्रमांक 1, 2 3 के साथ ही गरोठ ब्लाक के जिपं वार्ड क्रमांक 13, 14 15 के प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा। अब अंतिम चरण में कांग्रेस को इन 6 सीटों में से कम से कम 2 लाने की चुनौती रहेगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर ने बताया उम्मीद है तीसरे चरण के 6 वार्डों में से अधिक से अधिक सफलता मिले।
पहला चरण कांग्रेस 1, भाजपा 1, भाजपा के बागी 3 पर-मंदसौर ब्लाॅककी मतगणना 22 जनवरी को हुई। जिला पंचायत के वार्ड 4 से भाजपा के बागी अंशुल बैरागी, 5 से भाजपा के बागी बसंत शर्मा, 6 से कांग्रेस की अधिकृत रामकन्या परशुराम सिसौदिया, 7 से भाजपा की बागी भावना शर्मा और वार्ड 8 से भाजपा के अधिकृत पूनमचंद नंदा भील निर्णायक बढ़त पाने में सफल रहे थे। 5 सीटों में से 3 पर भाजपा के बागी आगे रहे जबकि 1-1 सीट पर कांग्रेस भाजपा रहे।
दूसराचरण भाजपा को 5, बागी को 1, कांग्रेस 0 - दूसरेचरण में सीतामऊ भानपुरा ब्लाॅक की मतगणना 8 फरवरी को हुई। 6 वार्डों में से भाजपा को 5, बागी को 1 वार्ड में सफलता मिली। कांग्रेस का खाता नहीं खुला। वार्ड 9 से भाजपा खेमे की प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, 10 से जितेंद्रसिंह कोटड़ा माता, 11 से रमेशचंद्र गुर्जर, वार्ड 12 से भाजपा के ही निहालचंद मालवीय और वार्ड 17 से पार्टी की ही अधिकृत सीमा राकेश यादव आगे रहीं। जबकि वार्ड 16 में भाजपा के बागी अमरलाल मीणा बढ़त में सफल रहे थे। कांग्रेस के सभी अधिकृत बाहर हो गए।
तीसराचरण बची 6 सीटों के भरोसे कांग्रेस - तीसरेचरण का मतदान 22 फरवरी को होगा। इसमें मल्हारगढ़ ब्लाॅक के जिपं वार्ड 1, 2 3 और गरोठ ब्लाॅक के वार्ड 13, 14 15 के प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। कांग्रेस को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए 6 में से कम से कम 2 सीटें लाना होगी। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को नामांकन के लिए प्रस्तावक और समर्थक जरूरी रहेंगे।