धीमा हो गया मॉडल स्कूल भवन का निर्माण
13महीने से गरोठ एवं भानपुरा में मॉडल स्कूल के भवनों का निर्माण चल रहा है। अब तक पूरा नहीं हुआ है अगले तीन महीने में निर्माण की समय सीमा खत्म हो जाएगी। दिक्कत यह कि फंड के अभाव में काम धीमा हो गया। जैसे काम चल रहा है तीन महीने में भवन तैयार होने की संभावना नहीं दिख रही।
दोनों स्कूल भवनों में दूसरी मंजिल का काम चल रहा है। फंड के अभाव में काम धीमा होने के कारण भवनों में प्लास्टर होना है। अगला सत्र शुरू होने वाला है। हाल ही में विद्यार्थियों ने मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाइन आवेदन किया है। पहले से दोनों स्कूलों में साढ़े चार सौ से अधिक विद्यार्थी हैं जो उत्कृष्ट विद्यालय भवन में पढ़ रहे हैं। ऐसे में नए आवेदनों और प्रवेश परीक्षा के बाद यह संख्या बढ़ेगी। पहले से ही स्थान एवं शिक्षकों के अभाव में जूझ रहे उत्कृष्ट विद्यालयों की हालत और अधिक खराब होगी।
नहीं दिखाई दिलचस्पी
मॉडलस्कूलों फेकल्टी के लिए आठ महीने पहले जिला मुख्यालय पर विज्ञप्तियां जारी की लेकिन किसी ने आवेदन नहीं किया। यहां फेकल्टी के लिए डेपुटेशन पर नियुक्तियां की जानी है।
नहींदिखाई दिलचस्पी
^स्कूलभवनों के निर्माण की स्थित के बारे में पीआईयू को पूरी जानकारी है। फेकल्टी के लिए हमने विज्ञप्ति जारी की थी, किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। फिर से प्रक्रिया करेंगे। पृथ्वीराजपरमार, डीईओ
^आगई राशि अब राशि गई है, जल्दी ही दोनों भवन पूरे हो जाएंगे। एनआरसोलंकी, एसडीओ पीआईयू
निर्माण पर एक नजर
निर्माणशुरू हुआ 18 दिसंबर 2013
समय सीमा 16 महीने
अब तक हुआ समय करीब 13 महीने
लागत 7 करोड़ रुपए
निर्माण एजेंसी पीआईयू
दोनोंस्कूलों में विद्यार्थी
गरोठभानपुरा कुल
177 282 459
मॉडल स्कूल का गरोठ स्थित भवन जिसमें अभी प्लास्टर होना है।
फंड ही नहीं