लोक अदालत 14 को
जिलाएवं तहसीलस्तर की विशेष मासिक नेशनल लोक अदालत 14 फरवरी को मंदसौर में होगा। विशेष मासिक मेगा लोक अदालत के लिए जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने जिलास्तर पर तीन खंडपीठ का गठन कर पीठासीन अधिकारी एवं लोक अदालत के सदस्य नियुक्त किए है। पहली खंडपीठ में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीणा व्यास, दूसरी खंडपीठ में चतुर्थ सीजी द्वितीय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कुमार पाटीदार, तृतीय खंडपीठ में तृतीय सीजी द्वितीय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जय पाटीदार को पीठासीन अधिकारी बनाया। तहसीलस्तर पर गरोठ, भानपुरा, सीतामऊ, नारायणगढ़ में खंडपीठ बनाई है।