ऑटो डील व्यवसायी फांसी पर लटका मिला
29 जनवरी से ही घर से गायब था, प्रकरण दर्ज
भास्करसंवाददाता | गरोठ
शामगढ़के एक ऑटोडील व्यवसायी का शव गुरुवार को मेलखेड़ा स्थित उसके खाली घर में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल है। जांच कर रहे एएसआई एनएस जाट ने बताया राॅव कॉलोनी निवासी ऑटो डीलर राजेंद्र पिता मांगीलाल प्रजापत 29 जनवरी से घर से गायब था। गुरुवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि मेलखेड़ा चौपाटी स्थिति राजेंद्र के घर से बदबू रही है। पुलिस ने जाकर देखा तो राजेंद्र की लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।